अद्वैत इशीरा के उपर से हटा। उसने बिस्तर पर बेजान पड़ी इशीरा को देखा। उसकी नज़रें लंबी थीं, पर अंदर से बिलकुल खाली। उसे समझ नहीं आ रहा था कि उसने जो हासिल किया, क्या वह वाकई उसकी जीत थी? या उसने इशीरा को तोड़ने की कोशिश में खुद के भीतर का कुछ बहुत कीमती हिस्सा हमेशा के लिए खो दिया था?
वह बिना एक शब्द बोले उठा और सीधा बाथरूम की ओर चला गया। उसने शावर खोल दिया और ठंडे पानी की तेज़ बौछार के नीचे खड़ा हो गया। बहुत देर तक... वह वैसे ही खड़ा रहा।







Write a comment ...